
होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में कोलकाता/हावड़ा तथा नई दिल्ली/आनंद विहार से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
हावड़ा/कोलकाता के लिए होली स्पेशल –
- गाड़ी सं. 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर -बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल दिनांक 28 फरवरी, 07 एवं 14 मार्च, 2026 शनिवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल दिनांक 01, 08 एवं 15 मार्च, 2026 रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर -बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल दिनांक 01 एवं 02 मार्च, 2026 रविवार एवं सोमवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल दिनांक 02 एवं 03 मार्च, 2026 सोमवार एवं मंगलवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 03183/03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा -समस्तीपुर-बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03183 सियालदह-मधुबनी स्पेशल दिनांक 28 फरवरी एवं 07 मार्च, 2026 शनिवार को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल दिनांक 01 एवं 08 मार्च, 2026 रविवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे सियालदह पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दिनांक 27 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल दिनांक 28 फरवरी, 2026 शनिवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दिनांक 03 मार्च, 2026 मंगलवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन बुधवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल दिनांक 04 मार्च, 2026 बुधवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला-बिलासपुर-रायपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 08753 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल 01 मार्च, 2026 को दुर्ग से 00.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.45 बजे मधुबनी पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 08754 मधुबनी-दुर्ग स्पेशल 02 मार्च, 2026 को मधुबनी से 06.15 बजे खुलकर अगले दिन 12.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी ।
- गाड़ी सं. 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल (झाझा-किउल-नवादा- गया-डीडीयू के रास्ते): गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल दिनांक 25 फरवरी एवं 11 मार्च, 2026 बुधवार को हावड़ा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन गुरूवार को 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गया एवं 14.00 बजे डीडीयू रूकते हुए शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल दिनांक 27 फरवरी एवं 13 मार्च, 2026 शुक्रवार को खातीपुरा (जयपुर) से 17.00 बजे खुलकर शनिवार को 14.00 बजे डीडीयू, 17.30 बजे गया, 18.43 बजे नवादा एवं 20.38 बजे किउल रूकते हुए रविवार को 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।
नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए होली स्पेशल –
- गाड़ी संख्या 04070/04069 आनंद विहार-शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल (डीडीयू-पटना- बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-बरबीघा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी एवं 03 तथा 06 मार्च, 2026 को आनंद विहार से 00.20 बजे खुलकर उसी दिन 13.20 बजे डीडीयू, 16.20 बजे पटना रूकते हुए 20.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04069 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी एवं 03 तथा 06 मार्च, 2026 को शेखपुरा से 22.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.00 बजे पटना एवं 05.55 बजे डीडीयू रूकते हुए 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 19.50 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन बरौनी से 00.45 बजे खुलकर अगले दिन 03.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04060/04059 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर- बरौनी-मानसी-सहरसा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर दूसरे दिन 21.02 बजे हाजीपुर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे सुपौल पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन सुपौल से 07.00 बजे खुलकर 14.35 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 16.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी एवं 06 मार्च, 2026 को सीतामढ़ी से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल (गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-झंझारपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी एवं 06 मार्च, 2026 को आनंद विहार से 15.40 बजे खुलकर अगले दिन 20.15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी एवं 07 मार्च, 2026 को लौकहा बाजार से 21.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार-खोरधा रोड-आनंद विहार स्पेशल (डीडीयू-गया-गोमो-बोकारो-टाटा-भुवनेश्वर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जं. स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 15.15 बजे डीडीयू, 18.40 बजे गया, 21.40 बजे गोमो रूकते हुए अगले दिन 12.30 बजे खोरधा रोड जं. पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04065 खोरधा रोड जं.-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन से खोरधा रोड जं. से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 06.55 बजे गोमो, 10.30 बजे गया एवं 14.20 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 08.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।
इसके साथ ही जयनगर और अमृतसर के बीच चलायी जा रही गाड़ी सं 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे 01 मार्च से 31 मार्च तक चलाने का निर्णय किया गया है ।
होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी ।





