कमर दर्द एक आम समस्या है, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जो व्यक्ति की जीवनशैली, आदतों और स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। यदि आप लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने, खड़े होने या झुकने से कमर दर्द हो सकता है। कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग, जिनकी बैठने की मुद्रा सही नहीं होती, वे अक्सर इस दर्द का शिकार होते हैं। साथ ही साथ मोटापे के कारण रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो कमर दर्द को जन्म दे सकता है। वहीं उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में परिवर्तन आने लगते हैं, जिससे आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जो कमर दर्द का कारण बनती हैं। लेकिन मकरासन यदि आप करते है तो कमर दर्द से काफी आराम भी मिल जाता है.
मकरासन (Makrasana) क्या है?
मकरासन एक ऐसा योगासन है जिसमें शरीर को मगरमच्छ की तरह लेटकर आराम दिया जाता है। इस आसन को करने से शरीर की मांसपेशियों को राहत मिलती है, और यह खासतौर से कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद होता है। मकरासन का शाब्दिक अर्थ ‘मगरमच्छ की मुद्रा’ है, जिसमें व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से ज़मीन पर होता है और आराम की स्थिति में होता है। यह आसन मुख्य रूप से रीढ़ की हड्डी, कमर और कंधों को रिलैक्स करने में मदद करता है।
मकरासन करने की विधि
- स्थिति ग्रहण करें: सबसे पहले पेट के बल एक समतल जगह पर लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें और एड़ी और पंजों को बाहर की ओर ढीला छोड़ दें।
- हाथों की स्थिति: अपने दोनों हाथों को मोड़कर सामने की तरफ लाएं और अपनी ठोड़ी को हथेलियों के ऊपर टिकाएं। ध्यान दें कि आपकी गर्दन और कंधे एकदम ढीले हों और बिना किसी तनाव के हों।
- सांस पर ध्यान दें: धीरे-धीरे अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। गहरी सांस लें और छोड़ें। इस दौरान आपके शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ देना है।
- आंखें बंद करें: अपनी आंखें बंद करें और मानसिक रूप से शरीर के हर हिस्से को आराम देने की कोशिश करें। आप महसूस करेंगे कि धीरे-धीरे आपके शरीर का हर अंग रिलैक्स हो रहा है।
- स्थिति बनाए रखें: इस स्थिति में 3-5 मिनट तक रहें। फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
मकरासन के लाभ
- कमर दर्द में राहत: मकरासन से कमर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द में राहत मिलती है। यह आसन मांसपेशियों की कठोरता को कम करके उन्हें रिलैक्स करता है, जिससे दर्द में कमी आती है।
- रीढ़ की हड्डी के लिए लाभकारी: मकरासन रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रीढ़ की लचीलीता को बनाए रखने में मदद करता है और उसे सुदृढ़ बनाता है।
- स्ट्रेस और टेंशन कम करता है: इस आसन से मानसिक और शारीरिक तनाव में कमी आती है। शरीर को आराम देने से मन को भी शांति मिलती है और यह स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।
- मांसपेशियों की शक्ति बढ़ाता है: मकरासन से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे वे फिर से मजबूत हो पाती हैं। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।
सावधानियां
- अगर आपको कमर में गंभीर चोट है या ऑपरेशन हुआ है, तो मकरासन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
- मकरासन के दौरान अचानक से कोई जोरदार हरकत न करें। धीरे-धीरे और आराम से आसन करें।
