यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल – सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलायी जाएगी । गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 28.07.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 30.07.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी ।
2. गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल – गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलायी जाएगी । गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
3. गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल – बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलायी जाएगी । गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 30.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी
4. गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल – बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा के रास्ते पटना और हावड़ा के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब सितम्बर के अंत तक चलायी जाएगी । गाड़ी सं. 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब पटना से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी सं. 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल अब हावड़ा से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को परिचालित की जाएगी ।
5. गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल – सागर-दमोह-कटनी- प्रयागराज छिवकी-डीडीयू -गया-कोडरमा-गोमो के रास्ते सोगरिया और धनबाद के मध्य गाड़ी सं. 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल दिनांक 16.07.26 से 28.11.26 तक चलायी जाएगी । गाड़ी सं. 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 16.07.26 से 26.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल धनबाद से 18.07.26 से 28.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी ।





