Explore

Search

20/09/2026 6:10 pm

[the_ad id="14531"]

Bihar Police ASI Recruitment Exam 2026: अभ्यर्थियों के लिए 22 जुलाई को चलेंगी 4 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Shravani Mela

बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 22 जुलाई 2026 को चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी से बरौनी, बेगूसराय, पाटलिपुत्र और सीवान तक चलेंगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुविधाजनक यात्रा के लिए इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं।

1. गाड़ी सं. 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल – यह परीक्षा स्पेशल दरभंगा से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

2. गाड़ी सं. 03202 मुजफ्फरपुर-बेगुसराय परीक्षा स्पेशल – यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे बेगुसराय पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी के रास्ते चलायी जाएगी ।

3. गाड़ी सं. 03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल – यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

4. गाड़ी सं. 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा स्पेशल – यह परीक्षा स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे सीवान पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते चलायी जाएगी । अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

Leave a Comment