Explore

Search

29/07/2026 3:16 am

[the_ad id="14531"]

श्रावणी मेला 2026: गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर होगा ठहराव, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस (15619/15620) का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03.08.2026 से 24.08.2026 के मध्य नामित दिन को 00.11 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहंुचेगी तथा यहां से 00.13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04.08.2026 से 25.08.2026 के मध्य नामित दिन को 17.45 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

Leave a Comment