Explore

Search

18/07/2026 12:13 am

[the_ad id="14531"]

कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी, अहमदाबाद-पटना के बीच भी चलेगी विशेष ट्रेन

रेल यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार करने का फैसला किया है। इस निर्णय से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा अहमदाबाद और पटना के बीच भी जुलाई में एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल (झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 13.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18.08.26 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।

2. गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल (दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते) – गाड़ी सं. 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 03.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी ।

3. गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल – गाड़ी सं. 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को तथा गाड़ी सं. 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को परिचालित की जाएगी ।

इसके साथ ही दिनांक 22.07.2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा दिनांक 24.07.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा ।

Leave a Comment

Advertisement
[the_ad_group id="33"]
घरेलू उपचार
[the_ad id="14533"]