Explore

Search

18/07/2026 12:12 am

[the_ad id="14531"]

श्रावणी मेला 2026: रांची-भागलपुर के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और अजगैबीनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

भागलपुर के मध्य 02 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) (बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते): – गाड़ी सं. 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26.07.2026 से 09.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से 17.40 बजे खुलकर 19.00 बजे मुरी, 20.25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.58 बजे चन्द्रपुरा, 21.25 बजे गोमो, 21.45 बजे पारसनाथ, 22.13 बजे हजारीबाग रोड, 22.45 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से 10.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 16.10 बजे हजारीबाग रोड, 16.33 बजे पारसनाथ, 17.05 बजे गोमो, 18.53 बजे चन्द्रपुरा, 19.35 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.38 बजे मुरी स्टेशनों पर रूकते हुए 22.20 बजे रांची पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे ।

2. गाड़ी सं. 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) (बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते):- गाड़ी सं. 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से 11.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रांची से 17.30 बजे खुलकर 19.10 बजे बरकाकाना, 20.22 बजे हजारीबाग टाउन, 22.40 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहंुचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2026 से 12.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 17.38 बजे हजारीबाग टाउन एवं 19.10 बजे बरकाकाना स्टेशनों पर रूकते हुए 21.40 बजे रांची पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।

Leave a Comment

Advertisement
[the_ad_group id="33"]
घरेलू उपचार
[the_ad id="14533"]